मंगलवार, 23 अप्रैल 2013

छत्तीसगढ़ का पहला ओपिनियन पोल

विधानसभा चुनाव 2013 के लिए

(एनजीओ प्रयास युवा मंच एवं हिन्दी मासिक पत्रिका पंचायत की मुस्कान की ओर से आयोजित)
(प्रदेश की जनता का रूख जानने आप अपना बहुमूल्य योगदान अवश्य देवें)
 
नाम  (यदि बताना चाहे तो, आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा) ............................................................
 
उम्र .............. साल,                                              लिंग - महिला/पुरूष ............................................
 
गांव/शहर ......................................                      विधानसभा क्षेत्र - ..............................................
 
1. आप अपने क्षेत्र के विधायक के कार्य से -
    (अ) संतुष्ट है,                                 (ब) असंतुष्ट हैं,               (स) नहीं पता
   उत्तर: ....................................
 
2. आप वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यों से -
   (अ) संतुष्ट है,                                     (ब) असंतुष्ट हैं,               (स) नहीं पता
   उत्तर: ....................................
 
3. 90 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक चुने जायेंगे ?
   (अ) 35 से कम,                                (ब) 36 से 40,                 (स) 41 से 45
   (द) 46 से 50                                   (इ) 50 से ज्यादा
   उत्तर: ....................................
 
4. 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के विधायक चुने जायेंगे ?
   (अ) 35 से कम,                                 (ब) 36 से 40,                (स) 41 से 45
   (द) 46 से 50                                    (इ) 50 से ज्यादा
   उत्तर: ....................................
 
5. 90 सदस्यीय विधानसभा में अन्य दल के विधायक चुने जायेंगे ?
   (अ) 0,                                              (ब) 1 से 2,                   (स) 3 से 4
   (द) 5                                                (इ) 5 से ज्यादा 
   उत्तर: ....................................
 
6. विधानसभा चुनाव 2013 के बाद छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनेगी ?
   (अ) भाजपा की                                   (ब) कांग्रेस की              (स) अन्य दल की
   उत्तर: ....................................
 
7. मुख्यमंत्री के रूप में बेहतर कार्य रहा है ?
   (अ) अजीत जोगी का                            (ब) डा0 रमन सिंह का    (स) दोनों का  
   (द) किसी का भी नहीं
   उत्तर: ....................................
 
8.  आप छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में किसे देखना पसंद करेंगे ?
   (अ) डा0 रमन सिंह                              (ब) अजीत जोगी            (स) दिलीप सिंह जूदेव
   (द) विद्याचरण शुक्ल                            (इ) बृजमोहन अग्रवाल    (क) डा0 चरण दास महंत
   (ख) ननकीराम कंवर                            (ग) नंदकुमार पटेल        (घ) कोई और (नाम देंवे)
   उत्तर: ....................................
 
 
टीप - ओपिनियन पोल में भाग लेने के लिए इस पेज को डाउनलोड/कापी कर उसे भरकर 31 मई 2013 के पूर्व panchayatkimuskan2012@gmail.com पर ईमेल करें अथवा संपादक, पंचायत की मुस्कान, शिव मंदिर नहर किनारे, जांजगीर के पते पर कोरियर, डाक अथवा अन्य किसी माध्यम से भेज सकते हैं।

सोमवार, 15 अप्रैल 2013

पंचायत की मुस्कान क्लासीफाईड मात्र 100 रूपए में



अब क्लासीफाईड विज्ञापन दीजिए आपकी अपनी हिन्दी मासिक पत्रिका पंचायत की मुस्कान में भी। आवश्यकता है, खरीदना है, बेचना है, चिकित्सा, ज्योतिष, फायनेंस, आटोमोबाईल, शैक्षणिक, व्यापार आमंत्रण, बोरवेल्स, मैरिज ब्यूरो आदि के विज्ञापन बहुत कम दामों में। साथ ही पाए 3 में 1 फ्री, 5 में 2 फ्री, 10 में 5 फ्री। 

क्लासीफाईड विज्ञापन सामान्य = 100 रूपए (35 शब्द बाद प्रतिशब्द प्रतिअंक 1 रूपए अतिरिक्त)
बाक्स 3 सेमी × 5 सेमी = दो सौ रूपए
3 सेमी × 10 सेमी = तीन सौ पचास रूपए



Contact - Mob.- 07489405373
Email - panchayatkimuskan@gmail.com

बधाई-सुयश विज्ञापन मात्र 100 रूपए में



बधाई हो, आपके बच्चे पास हो गए, वो भी फस्र्ट डिवीजन में। स्कूल से लौटते वक्त बच्चों के चेहरे पर जो मुस्कान थी, जो खुशी थी, उसे देखकर ऐसा लगा मानों बच्चों ने सारा आकाश जीत लिया हो। बच्चों की इस खुशी को स्थायी बनाइए, पंचायत की मुस्कान के साथ। पंचायत की मुस्कान में बच्चों की बधाई, सुयश के विज्ञापन दीजिए, बहुत कम दामों में। 

4.5 सेमी × 6 सेमी = सौ रूपए (ब्लेक एंड व्हाइट में)
4.5 सेमी × 6 सेमी = एक सौ पचास रूपए (रंगीन में)

Contact - Mob.- 07489405373
Email - panchayatkimuskan@gmail.com

शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2012

दीपावली विशेषांक के लिए रचनाएं आमंत्रित


छत्तीसगढ़ से प्रकाशित बहुरंगी हिन्दी मासिक पत्रिका ‘‘पंचायत की मुस्कान’’ दीपावली के अवसर पर दीपावली विशेषांक का प्रकाशन करने जा रहा है इसके लिए आप सभी से रचनाएं आमंत्रित हैं। अगर आप हिन्दी अथवा छत्तीसगढ़ में कविता, कहानी, व्यंग्य, लेख या फिर साहित्य के किसी भी विधा में पारंगत हैं और अपनी रचनाएं ‘‘पंचायत की मुस्कान’’ के दीपावली विशेषांक में प्रकाशित करवाना चाहते हैं तो आप अपनी रचनाएं संपादक, ‘‘पंचायत की मुस्कान’’, शिव मंदिर, नहर किनारे, नया चंदनिया पारा जांजगीर, जिला जांजगीर चांपा छ0ग0 पिन 495668 के पते पर 30 अक्टूबर 2012 तक भेज सकते हैं अथवा हमारे ईमेल पता  panchayatkimuskan@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

‘‘पंचायत की मुस्कान’’ का वेब वर्जन देखने के लिए यहां क्लिक करें

मासिक पत्रिका ‘‘पंचायत की मुस्कान’’ का पिछला अंक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

विज्ञापन की दुनिया में धमाका - पंचायत की मुस्कान का दीपावली आफर


छत्तीसगढ़ से प्रकाशित बहुरंगी हिन्दी मासिक पत्रिका ‘‘पंचायत की मुस्कान’’ दीपावली के अवसर पर एक खास आफर लेकर आए हैं आफर के अनुसार अब तक जो विज्ञापन ‘‘पंचायत की मुस्कान’’ के भीतर के पेजों में रंगीन में 15 हजार रूपए में लगते थे वो विज्ञापन पंचायत की मुस्कान के दीपावली विशेषांक में 5 हजार रूपए में लगेंगे मतलब 10 हजार रूपए कम में। तो है ना शानदार आफर। 5 हजार रूपए में पूरे एक पेज में फूल पेज विज्ञापन की कीमत मात्र 5 हजार रूपए। ‘‘पंचायत की मुस्कान’’ हिन्दी मासिक पत्रिका है और आप सभी तो जानते हैं कि किसी भी पत्रिका के एक संस्करण ही होते हैं मतलब आपका विज्ञापन अगर पत्रिका में लगता है तब उसे पत्रिका के सभी जगहों के पाठक देख सकते हैं। मतलब कम खर्च में आपके विज्ञापन की पंहुच ज्यादा से ज्यादा लोगों तक। तो है ना शानदार आफर। आप भी अपना विज्ञापन पंचायत की मुस्कान में प्रकाशित करने के लिए इसके संपादक राजेश सिंह क्षत्री से मो0 नं0 7489405373 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा उनके ईमेल पते panchayatkimuskan@gmail.com  पर मेल कर सकते हैं।

‘‘पंचायत की मुस्कान’’ का वेब वर्जन देखने के लिए यहां क्लिक करें

मासिक पत्रिका ‘‘पंचायत की मुस्कान’’ का पिछला अंक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

रविवार, 16 सितंबर 2012

पंचायत की मुस्कान बना एक हजारी

लो जी, आपकी अपनी वेब पत्रिका पंचायत की मुस्कान अब एक हजारी बन गई। जी हां, आज इस पर एक हजार हिट्स पूरे हो गए। अरे भई आप कह सकते हैं कि एक हजार हिट्स मिलने पर खुशी की कौन सी बात है। आप तो दो दिन में ही अपने साइट्स को इतनी हिट दिला सकते हैं। तो भई हम आपको बता दें कि हमारी आदत तो हर छोटी-छोटी खुशियों पर खुश होने की है। अब भागमभाग भरी जिंदगी में बड़ी खुशियों के इंतजार में बैठे रहे तब तो पूरी उम्र बीत जाएगी। हम तो इतना खुश उस दिन भी हुए थे जिस दिन हमारी मासिक पत्रिका पंचायत की मुस्कान का पंजीयन हुआ था। उसके बाद जिस दिन हमने अपने पेज पूरे किए उस दिन भी हमें इतनी ही खुशी हुई थी और जिस दिन हमारी मासिक पत्रिका के प्रथम अंक का प्रकाशन हुआ उस दिन की खुशी तो भई उससे भी कहीं ज्यादा हुआ था उसके बाद जब भी पंचायत की मुस्कान का नया अंक आता है हम खुश हो लेते हैं और भई एक हजार हिट की खुशी इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि ये हिट हमें पूरी ईमानदारी से मिला है। वह भी तब जब हमें स्वयं में लगता है कि हमारें साईट को गूगल, याहू आदि सर्च इंजन उस तरह से सपोर्ट नहीं कर पा रहे हैं जैसे हमें चाहिए थी या जिसकी हमें उम्मीद थी इसीलिए तो हमने अपने वेब डिजाईनर को कहा भी था कि भई हिट काउंटर तो कुछ ऐसा लगाना जिससे कि हम भी सौ-दो सौ फर्जी हिट्स रोज मार सके। हम अपने कम्प्यूटर पर जितनी बार रिफ्रेश मारे हमारे हिट काउंटर में एक आंकड़ा बढ़ जाए। लेकिन हमारा वेब डिजाइनर तो जैसे हमसे दुश्मनी भिड़ाने को तैयार बैठा था। क्या पता, हमने उसकी मेहनत से कम पैसा दे दिया होगा तो बच्चू एक पत्रकार से पैसा मांगने से तो रहा इसलिए उसने ऐसी हिट काउंटर हमारे वेब साईट पर बिठा दी की आप कम्प्यूटर पंचायत की मुस्कान डाट काम खोलकर दिन भर बैठ जाओ और रिफ्रेश पर रिफ्रेश मारते रहो लेकिन क्या मजाल वह एक से दो हिट बता दे। अब भई एक गरीब पत्रकार के पास पच्चीस-पचास कम्प्यूटर तो होते नहीं कि वह कम्प्यूटर बदल-बदल कर हिट बढ़ा ले, सो हमने सोचा कि चलो भगवान जिस दिन हमें एक हजारी बना देगा उसी दिन हम प्रसन्न हो जायेंगे। तो भाया, आज वह दिन आ ही गया जिस दिन हमारे वेबसाईट ने एक हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। अब आप कहेंगे कि एक हजार हिट में इतने दिन लग गए तो भाया, अभी पंचायत की मुस्कान
को वेबसाईट के रूप में आए दिन ही कितने हुए हैं। अभी अगस्त की ही तो बात है, हमने 15 अगस्त को अपने वेबसाईट की लांचिंग के बारे में सोचा था लेकिन अतिथियों को खिलाने के लिए मिठाई के पैसे की भी जुगाड़ हम नहीं कर पाए इसलिए उस दिन हम विधिवत लांचिंग नहीं कर पाए। अब आप 15 अगस्त को एक दो दिन और पीछे कर लो, 10 अगस्त कर लो फिर भी आज 16 सितंबर को हम एक हजारी बन गए इस हिसाब से भी हमने यह आंकड़ा आखिरकार 35 दिनों में पा ही लिया। अब जब हमें सर्च इंजन सही तरीके से सपोर्ट ना करे। जब हम इस पर अकेले मेहनत करें और आप इसे खोलकर भी ना देखे तब इतने दिन तो लगने ही हैं। आप हमें थोड़ा तो मार्गदर्शन दीजिए कि हम इसके हिट को दिन दूनी रात चैगुनी कैसे बढ़ा सकते हैं तब फिर देखिए आज जैसे हम एक हजार हिट्स की खुशी मना रहे हैं उससे भी कहीं ज्यादा बहुत जल्द ही एक हजार हिट्स की खुशियां मनायेंगे।

सोमवार, 10 सितंबर 2012

दिल्ली में मार्केटिंग हेड की आवश्यकता है ...

राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका पंचायत की मुस्कान को दिल्ली में मार्केटिंग हेड की आवश्यकता है। ऐसे युवक जो कि एमबीए डिग्रीधारी हो या फिर जिन्हें मीडिया मार्केटिंग के क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव हो वह इस पद के लिए panchayatkimuskan@gmail.com पर अपना बायोडाटा भेज सकते हैं। मार्केटिंग हेड के रूप में नियुक्त व्यक्ति का कार्यक्षेत्र संपूर्ण देश होगा वहीं उनका मुख्य फोकस देश की राजधानी दिल्ली होगी । मार्केटिंग हेड के रूप में नियुक्त उम्मीद्वार को राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका पंचायत की मुस्कान के प्रचार प्रसार के साथ साथ इसकी वेब पत्रिका पंचायत की मुस्कान का प्रचार प्रसार एवं उनके लिए विज्ञापन लाने एवं विज्ञापन राशि एकत्रित करने का कार्य करना होगा। मार्केटिंग हेड आवश्यकतान ुसार अपने साथ सहायक भी रख सकता है। उन्हें योग्यतानुसार वेतन प्रदान किया जाएगा। इंटरनेंट पर पंचायत की मुस्कान पत्रिका को www.panchayatkimuskan.blogspot.com पर पढ़ा जा सकता है वहीं पंचायत की मुस्कान की वेबसाईट www.panchayatkimuskan.com पर लागिन कर देखे जा सकते हैं।